Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रुड़की में शादी का झांसा देकर रिसर्च फैलो से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Mon, 29 Apr 2019 09:31 AM (IST)

    रिसर्च फैलो युवती ने दिल्ली विश्वविद्यालय में तैनात एक रिसर्च फैलो के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। रिसर्च फैलो ने शादी का झांसा देकर यह करतूत की।

    रुड़की में शादी का झांसा देकर रिसर्च फैलो से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

    रुड़की, जेएनएन। एक प्रतिष्ठित संस्थान में रिसर्च फैलो युवती ने दिल्ली विश्वविद्यालय में तैनात एक रिसर्च फैलो के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि रिसर्च फैलो ने शादी का झांसा देकर यह करतूत की। दोनों के परिवार शादी के लिए राजी थे, लेकिन रिसर्च फैलो अब इससे मुकर रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश में लखनऊ निवासी पीड़िता ने रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कि वर्ष 2016 में उसने लखनऊ के एक शिक्षण संस्थान से पीएचडी की थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात सुनील कुमार यादव निवासी इंदौली, मनखौली निकट मालीपुर चौराहा, जिला बलिया, उप्र से हुई। सुनील भी उस वक्त पीएचडी कर रहा था। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। सुनील कुमार यादव ने शादी करने का प्रस्ताव रखा। जिस पर परिवार वाले भी इससे सहमत हो गए। इसके बाद सुनील कुमार यादव दिल्ली विश्वविद्यालय में रिसर्च फैलो बन गए, जबकि उसे रुड़की स्थित एक प्रतिष्ठित संस्थान में यही पद पर मिल गया।

    पीड़िता का आरोप है कि सुनील कुमार यादव ने शादी का झांसा देकर 28 दिसंबर 2018 को रुड़की के एक गेस्ट हाउस में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी कई बार उसने संबंध बनाए। लेकिन, कुछ दिन पहले सुनील ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इसका कोई कारण भी आरोपित ने नहीं बताया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सुनील कुमार यादव हाल निवासी मनीषा गोयल, डिपार्टमेंट आफ बॉयो फिजिक्स, द्वितीय तल, दिल्ली विश्वविद्यालय पोस्ट फेलो पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। शीघ्र ही उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: चौकीदार की दरिंदगी, छह साल की मासूम की हत्या; फिर किया दुष्कर्म

    यह भी पढ़ें: शादीशुदा फौजी पर नाबालिग से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज