विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की: सड़क हादसे में घायल नाबालिग से दुष्कर्म, पिता ने दर्ज कराया केस

Published: Mon, 04 May 2026 09:08 AM (IST)

रुड़की की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर मुजफ्फरनगर ले जाकर दुष्कर्म किया गया, जिसके बाद वापसी में सड़क हादसे में ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुड़की। रुड़की से नाबालिक लड़की को एक युवक पहले बहलाकर मुजफ्फरनगर ले गया। वहां पर उसके साथ संबंध बनाए। वापस आते समय छपार के पास हादसे में दोनों घायल हो गए। घर पहुंचकर लड़की स्वजन को जब मामले का पता चला तो युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।

सड़क हादसे में नाबालिग लड़की को लगी चोट, पिता ने दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा

भगवानपुर थाना क्षेत्र निवासी एक लड़की का परिवार गंग नहर कोतवाली क्षेत्र में रह रहा है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के नहेड़ा निवासी एक युवक कई दिनों से लड़की के संपर्क में था। आरोप है कि रविवार को युवक नाबालिक लड़की को बहला−फुसलाकर कर मुजफ्फरनगर ले गया। वहां पर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह किशोरी को लेकर वापस लौट रहा था। जैसे ही दोनों मुजफ्फरनगर जिले के छपार थाना क्षेत्र में पहुंचे तो सड़क हादसे का शिकार हो गए।

नाबालिक लड़की को बहलाकर लेकर मुजफ्फरनगर ले गया था युवक, किया था दुष्कर्म

हादसे में दोनों को चोट लग गई। छपार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से इन्हें अस्पताल भिजवाकर इनका उपचार कराया। इसके बाद आरोपित युवक पीड़ित लड़की को कार से उसके घर बाहर छोड़कर फरार हो गया। घायल अवस्था में घर पहुंची किशोरी को देख परिवार के लोग दंग रह गए।

छपर में हुआ था हादसा कार से घर छोड़ कर गया था युवक

जब उन्होंने पूछताछ की तो लड़की ने पूरा मामला बता दिया इसके बाद स्वजन ने इस मामले में गंग नहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- कौन हैं मुरादाबाद के नए DM डॉक्टर राजेंद्र पेंसिया? संभल में 26 महीने में बनाईं अलग पहचान, तीर्थों का कराया सुंदरीकरण