मोदी के जन्मदिन पर गंगा का दुग्धाभिषेक किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
संवाद सहयोगी, हरिद्वार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने सिंहद्वार गंगा घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना के लिए मां गंगा से प्रार्थना की गई। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है और देश विश्व गुरु बनने की तरफ बढ़ रहा है। मोदी ने कोरोना आपदा को भी उन्होंने अवसर में बदल दिया है। जिससे भारत आत्मनिर्भर बनेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस को भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने सेवा सप्ताह के रूप में मनाया। जगजीतपुर वार्ड नं0 55 में केक काटकर फल वितरित किए गए। इस दौरान विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री देश को नई ऊंचाई की ओर ले जा रहे हैं, उनकी नेतृत्व क्षमता से देश दुनिया में भारत का नाम ऊंचा हुआ है। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष नागेंद्र राणा, पार्षद लोकेश पाल, संजय सिंह, मनोज परालिया, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।