दोपहर में चढ़ा पारा, मौसम रहा गर्म
शहर और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को दोपहर में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।
By JagranEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 08:03 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 08:03 PM (IST)
रुड़की : शहर और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को दोपहर में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। चिलचिलाती धूप के कारण दिनभर लोग पसीने से तरबतर होते रहे। वहीं दिन ढलने के बाद हवा चलने लगी। ऐसे में लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिली। बुधवार की तुलना में गुरुवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री से लुढ़ककर 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
आइआइटी रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हल्के बादल छाने के साथ ही बारिश की संभावना है। (जासं)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें