ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर को लेकर किया जागरूक
रुड़की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शुक्रवार को नगर निगम में महिला कर्मचारियो
रुड़की : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शुक्रवार को नगर निगम में महिला कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूक किया गया।
नगर निगम में स्वास्थ्य जांच शिविर की शुरुआत नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने की। शिविर में निगम की 250 महिला कर्मचारी पहुंची। इनमें से 150 महिला कर्मचारियों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। इस दौरान डॉक्टरों ने महिलाओं को ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर की पहचान, लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को आयरन एवं कैल्शियम की दवाई व सिरप दी गई। शिविर का आयोजन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सौजन्य से महिला रोग विशेषज्ञ सोसाइटी की ओर से किया गया। शिविर में डॉ. रेनू जैन, डॉ. वंदना ग्रोवर, डॉ. सविता गोठी, डॉ. सीमा सालार आदि ने अपनी सेवाएं दी। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रांत सिरोही, सेनेटरी इंस्पेक्टर मंशा नेगी, अमित कुमार एवं मृदुल आदि उपस्थित रहे। (जासं)