Move to Jagran APP

बसपा सुप्रीमो मायावती ने दो पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को किया निष्कासित, जानिए वजह

बसपा के दो पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया है। इन्हीं आरोपों के चलते एक पूर्व जिलाध्यक्ष पर भी निष्कासन की गाज गिरी।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sun, 24 Feb 2019 07:14 PM (IST)Updated: Sun, 24 Feb 2019 07:14 PM (IST)
बसपा सुप्रीमो मायावती ने दो पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को किया निष्कासित, जानिए वजह
बसपा सुप्रीमो मायावती ने दो पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को किया निष्कासित, जानिए वजह

हरिद्वार, जेएनएन। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने उत्तराखंड बसपा के दो पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया है। इन्हीं आरोपों के चलते एक पूर्व जिलाध्यक्ष पर भी निष्कासन की गाज गिरी। 

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बहुजन समाज पार्टी में एक बार फिर उथल-पुथल शुरू हो गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार और नत्थू सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. नाथीराम को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया है।

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान ने निष्कासन की पुष्टि करते हुए बताया कि जो भी पार्टी के हितों को नुकसान पहुंचाएगा उसके साथ यही व्यवहार होगा। पार्टी हर हाल में लोकसभा चुनाव में सीटों पर जीत दर्ज करने की तैयारी में जुटी है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया गया है। आपको बता दें कि नत्थू सिंह 2014 और सतीश कुमार 2016 में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सपा और बसपा के लिए उत्तराखंड में राह नहीं होगी आसान

यह भी पढ़ें: अब पीएम मोदी खुद दें अपने सवालों के जवाब: प्रीतम सिंह

यह भी पढ़ें: सम्‍मान समारोह में कांग्रेस नेताओं ने उड़ाए नोट, वीडियो हुआ वायरल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.