Move to Jagran APP

महाशिवरात्रि पर मारीशस के शिवालयों में गंगाजल से होगा अभिषेक, ऋषिकेश से भिजवाई गईं 1200 बोतलें

करोड़ों देशवासियों की आस्था का प्रतीक माने जाने जाने वाली गंगा मैय्या के पवित्र जल से मारीशस के 350 शिवालयों में महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक किया जाना है। इसके लिए 1200 पात्रों में गंगा जल भर कर भिजवाया गया।

By Jagran NewsEdited By: Nitesh SrivastavaPublished: Sun, 29 Jan 2023 04:26 PM (IST)Updated: Sun, 29 Jan 2023 04:26 PM (IST)
महाशिवरात्रि पर मारीशस के शिवालयों में गंगाजल से होगा अभिषेक, ऋषिकेश से भिजवाई गईं 1200 बोतलें
मारीशस में गंगाजल को रवाना करने की तैयारियों में जुटी महापौर अनीता ममगाईं । जागरण

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: मारीशस से तीर्थाटन के लिए देवभूमि आये दल को महापौर अनीता ममगाईं ने गंगा तट त्रिवेणी घाट पर पतित पावनी मां गंगा का जल भरकर रवाना किया। करोड़ों देशवासियों की आस्था का प्रतीक माने जाने जाने वाली गंगा मैय्या के पवित्र जल से मारीशस के 350 शिवालयों में महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक किया जाना है। मंगल महादेव फाऊंडेशन के अध्यक्ष बिशन मगरू व पोर्ट लुईस मारीशस के आग्रह पर  भगत राम शर्मा, राजेश वत्स  एवं एसके शर्मा के निर्देश पर 1200 पात्रों में गंगा जल  भिजवाया गया।

loksabha election banner

शक्ति लीगल कंप्लाइन्स इंडिया के अंतगर्त आयोजित कार्यक्रम में रविवार की दोपहर नगर की हद्वय स्थली त्रिवेणी घाट पर महापौर अनीता ममगाईं ने गंगाजल भरकर मारीशस से आये दल को रवाना किया। महापौर ने कहा कि भारत के संतों ने वसुधैव कुटुम्‍बकम की भावना  प्रबल कर  के समूचे विश्‍व को एक सूत्र में पिरोया है।

गौरव की बात है कि विदेशी नागरिक भी साक्षात देवी स्वरूप माने जाने वाली मां गंगा का महत्व समझने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अतिथि देवो भव महान भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग रही है। गंगा का ये पवित्र जल मारीशस के मंदिरों में अभिषेक के बाद वहां के लोग का कल्याण करेगा।इस अवसर पर पार्षद रीना शर्मा, चेतन शर्मा, विवेक  गोस्वामी, ऋतिक शर्मा, घनश्याम झा,महेंद्र, राजेश, मनोज,अमित,महेश, संजय विजय आदि मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.