नन्हेड़ा में मनरेगा के कार्यो की सीडीओ ने की जांच
जागरण संवाददाता, रुड़की: रुड़की ब्लॉक की नन्हेड़ा अनंतपुर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों क
जागरण संवाददाता, रुड़की: रुड़की ब्लॉक की नन्हेड़ा अनंतपुर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी विनीत तोमर ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मनरेगा से जुड़े कार्यों की जांच की। सभी विकास कार्य मौके पर मिले। सभी की वीडियोग्राफी कराई गई।
नन्हेड़ा अनंतपुर गांव के विकास कार्यों को लेकर लंबे समय से कुछ लोग शिकायत कर रहे हैं। इस मामले में दो लोगों ने सूचना आयुक्त से भी शिकायत की हुई है। सूचना आयुक्त ने प्रशासन को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। इस पर शुक्रवार को सीडीओ विनीत तोमर, खंड विकास अधिकारी मनविन्दर कौर समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने सबसे पहले तो मनरेगा के तहत हुए विकास कार्यों की जांच-पड़ताल की। जांच-पड़ताल में उन्होंने पाया कि जो कार्य दर्शाए गए हैं, वह सभी मौके पर मिले हैं। इस पर शिकायतकर्ता ने बताया कि मानकों के अनुरूप काम नहीं हुए हैं। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए कि सभी कार्य हुए हैं। उन्होंने ग्राम प्रधान को क्लीन चिट देते हुए कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता ठीक है। पूर्व में खंड विकास अधिकारी भी विकास कार्यों की जांच कर चुके हैं।