उत्तराखंड के कांग्रेस विधायक को व्हाट्सएप पर मिली जान से मारने की धमकी, नकाबपोश ने भेजा वीडियो
मंगलौर विधायक काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक सामग्री के साथ नकाबपोश व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है।

कांग्रेस विधायक काजी मोहम्मद निजामुद्दीन। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, मंगलौर । विधासनभा क्षेत्र मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक सामग्री भेजने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी है। वीडियो में जो व्यक्ति धमकी दे रहा है वह नकाबपोश है। पुलिस ने विधायक की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया है।
मंगलौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके व्हाट्सएप पर दो अलग-अलग मोबाइल नंबर से आपत्तिजनक और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आडियो, वीडियो और संदेश किसी ने भेजे हैं।
धार्मिक पहचान को बनाया निशाना
विधायक की धार्मिक पहचान को निशाना बनाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। मैसेज में आये संदेशों के जरिए एक समुदाय विशेष के प्रति घृणा, वैमनस्य और सांप्रदायिक तनाव पैदा करने और हिंसा के लिए उकसाने का प्रयास किया गया है।
इसके अलावा एक नकाबपोश का वीडियो भी भेजा गया। जिसमें उन्हें स्पष्ट रूप से जान से मारने की धमकी दी गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि विधायक की तहरीर पर अज्ञात आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिन मोबाइल नंबर से धमकी दी गई और मैसेज भेजे गये हैं। उन मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है। शीघ्र ही आरोपित की धरपकड़ की जायेगी।
यह भी पढ़ें- हरिद्वार के मंगलौर में कार की साइड लगने से कांवड़ खंडित, गुस्साए कांवड़ियों ने जमकर तोड़फोड़
यह भी पढ़ें- रुड़की: मंगलौर सीएचसी में फर्श पर तड़पता मिला टीबी मरीज, भड़के विधायक काजी निजामुद्दीन; ले गए निजी अस्पताल
