विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर ले गए युवक-युवती; दोस्त से कराया दुष्कर्म

Published: Wed, 17 Jun 2026 12:03 AM (IST)

कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में एक युवती और युवक ने साजिश के तहत 16 वर्षीय अकेली किशोरी को बहला-फुसलाकर घर बुलाया, ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. मंगलौर में नाबालिग से दुष्कर्म

  2. तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

  3. मुख्य आरोपी की तलाश जारी

संवाद सहयोगी, मंगलौर। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर घर ले जाकर दोस्त से दुष्कर्म कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

आरोप है कि गांव के ही एक युवक व युवती ने साजिश के तहत नाबालिग लड़की को अपने घर बुलाया, जहां युवक के दोस्त ने उसके साथ मर्यादा तार-तार की।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 जून को वह और उसके परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर पर उनकी 16 वर्षीय पुत्री अकेली थी।

आरोप है कि इसी दौरान गांव की ही रहने वाली युवती खुशी उनके घर पहुंची और पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ गांव के ही आर्यन नामक युवक के घर ले गई। आरोप है कि आर्यन ने पहले से ही अपने घर पर एक दोस्त को बुला रखा था।

वहां पर आर्यन के दोस्त ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पुत्री किसी तरह आरोपितों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और स्वजन को आपबीती सुनाई।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान महर ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। आर्यन के दोस्त के बारे में पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- रामपुर में बिजली विभाग के JE पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, नाबालिग छात्रा को किया था अगवा

यह भी पढ़ें- यमुनानगर में सौतेला पिता ने नवविवाहिता से किया दुष्कर्म, न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी