दूसरी महिला के साथ रह राह पांच बच्चों का बाप
संवाद सूत्र, लक्सर: पांच बच्चों के पिता का प्रेम प्रसंग दूसरी महिला के साथ हो गया, जिसके बाद वह
संवाद सूत्र, लक्सर: पांच बच्चों के पिता का प्रेम प्रसंग दूसरी महिला के साथ हो गया, जिसके बाद वह पत्नी व बच्चों को छोड़कर महिला के साथ रहने लगा। युवक की पत्नी ने अब कोतवाली पहुंचकर पुलिस से पति व महिला की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
लक्सर कोतवाली के सुल्तानपुर निवासी एक महिला कोतवाली पहुंची। महिला ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि उसकी शादी कई साल पहले सुल्तानपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। उनके पांच बच्चे भी हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसके पति का खानपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। पहले तो उसे पति के प्रेम प्रसंग की भनक नहीं लगी। लेकिन इसके बाद जब उसका पति अक्सर घर से गायब रहने लगा तो उसे संदेह हुआ। उसने जानकारी की तो उसे पति के प्रेम प्रसंग का पता चला। उसने अपने पति के दूसरी महिला से संबंधों का विरोध किया, लेकिन उसका पति नहीं माना तथा उक्त महिला के साथ खानपुर क्षेत्र में ही रहने लगा। यहां तक कि उसने उसके बच्चों के खर्च आदि देना भी बंद कर दिया। महिला के अनुसार पति के छोड़ देने के कारण उसके सामने बच्चों के पालन पोषण की समस्या आन खड़ी हुई है। महिला ने पुलिस से अपने पति व दूसरी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल ने महिला को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि युवक को कोतवाली बुलाया गया है। उससे पूछताछ की जाएगी।