अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो, युवक की मौत
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, अन्य सवारियां घायल हो गई। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही जा रही है। टेंपो में कुल आठ लोग सवार थे।
संवाद सहयोगी, रुड़की: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, अन्य सवारियां घायल हो गई। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही जा रही है। टेंपो में कुल आठ लोग सवार थे।
गंगनहर कोतवाली अंतर्गत दिल्ली-देहरादून हाईवे के रामपुर चुंगी पर गुरुवार देर शाम एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो पलटते ही आसपास के लोग तुरंत मदद को पहुंच गए। सभी घायलों को उपचार के लिए 108 की मदद से सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया। घायल नितेश सोन (21 वर्ष) पुत्र किशन ¨सह निवासी गांव लेलू, थाना जाजर देवल, पिथौरागढ़ की अस्पताल लाते हुए मौत हो गई। नितेश प्रतियोगी परीक्षा देने रुड़की आया था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं घायलों में एक महिला संतल (50 वर्ष) निवासी नंद विहार कॉलोनी, रुड़की की हालत गंभीर है। चिकित्सकों ने बताया कि घायलों में प्रफुल्ल कुमार निवासी आवास विकास को भी काफी चोट आई है। कुछ सवारियों को मामूली चोट आई थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।