विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऋषिकेश में चारधाम और छुट्टियों की वजह से 'महाजाम', नेपाली फार्म से श्यामपुर तक रेंग रहे पर्यटक वाहन

Published: Mon, 25 May 2026 10:50 AM (IST)

चारधाम यात्रा और गर्मी की छुट्टियों के कारण हरिद्वार-ऋषिकेश मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। नेपाली फार्म ...और पढ़ें

मार्ग पर वाहनों की लगी कतार।

मार्ग पर वाहनों की लगी कतार।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। चारधाम यात्रा और ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने के चलते हरिद्वार -ऋषिकेश मार्ग पर सुबह 8 बजे से ही पर्यटक वाहनों की लंबी कतार देखने को मिल रही है।

नेपाली फार्म से श्यामपुर तक एक लेन वाहनों से पूरी तरह पैक नजर आ रही है। समय के साथ वाहनों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है।

पर्यटक वाहनों को बाईपास मार्ग से भेजा इंद्रमणि बड़ौनी चौक की ओर संचालित किया जा रहा है। वहीं, देहरादून मार्ग से भी वाहनों का खासा दबाव बढ़ रहा है। 

WhatsApp Image 2026-05-25 at 10.41.14 AM

इंदमणी बडोनी चौक पर चारों ओर से वाहनों का भीषण दबाव बन रहा है। पुलिस कर्मियों के लिए यातायात संचालन चुनौती बन रहा है। उधर, श्यामपुर, मंशा देवी व भट्टोवाला रेलवे फाटक पर रेल गुजरने के कारण फाटक बंद होने से भी हालात बिगड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- देहरादून में 4 माह बाद आज से खुलेगा FRI, प्रवेश और संग्रहालय शुल्क में बढ़ोतरी