Move to Jagran APP

लोजमो युवा मोर्चा ने किया संगठन का विस्तार

लोकतांत्रिक जन मोर्चा (लोजमो) ने संगठन का विस्तार शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 04:29 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 04:29 PM (IST)
लोजमो युवा मोर्चा ने किया संगठन का विस्तार
लोजमो युवा मोर्चा ने किया संगठन का विस्तार

रुड़की: लोकतांत्रिक जन मोर्चा (लोजमो) ने संगठन का विस्तार शुरू कर दिया है। शुक्रवार को ठसका गांव की कार्यकारिणी गठित की गई।

loksabha election banner

लोकतांत्रिक जन मोर्चा के युवा विग अध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि बेरोजगारी दूर करने और रुड़की को जिला बनाने की मांग को लेकर लोकतांत्रिक जन मोर्चा 15 साल से संघर्ष कर रहा है। संगठन गांव-गांव जाकर युवाओं को जोड़कर आंदोलन तेज करेगा। इसके लिए सभी तहसील के गांवों में मोर्चा की ग्राम इकाई का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ठसका गांव की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें दुष्यंत राणा को अध्यक्ष, जॉनी सैनी को महामंत्री, राहुल शर्मा कोषाध्यक्ष व सिद्धांत सैनी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अलावा विपिन शर्मा, गोविद राणा, सतीश धीमान, चेतन राणा, अमित सैनी, माधव शर्मा, सुभलेश सैनी को सदस्य बनाया गया है। मोर्चा के संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि शिक्षाविद्, अधिवक्ता, युवा, किसान, महिलाएं मिलकर इस मुहिम को तेजी से आगे बढ़ाएंगे। (जासं)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.