Move to Jagran APP

सुंदरिए मुंदरिए होय.दूल्हा भट्टी वाला होय

जागरण संवाददाता, रुड़की: रामनगर सुंदरिए मुंदरिए होय तेरा कौन बिचारा होय दूल्हा भट्टी

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 08:01 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 08:01 PM (IST)
सुंदरिए मुंदरिए होय.दूल्हा भट्टी वाला होय
सुंदरिए मुंदरिए होय.दूल्हा भट्टी वाला होय

जागरण संवाददाता, रुड़की: रामनगर सुंदरिए मुंदरिए होय तेरा कौन बिचारा होय दूल्हा भट्टी वाला होय..। रामनगर में पंजाबी समाज की ओर से रामलीला मैदान में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में समाज के सभी वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों ने नाचते-गाते हुए पर्व की खुशियां बांटी।

loksabha election banner

शनिवार देर शाम रामनगर में लोहड़ी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में पंजाबी समाज के लोग जुटे और हर्षोल्लास से लोहड़ी का पर्व मनाया। लोहड़ी जलाकर पर्व की खुशियां बांटी। कार्यक्रम में पटियाला से आए पंजाबी टीवी कलाकारों ने पंजाबी गीतों पर जमकर धूम मचाई। लोगों ने सर्व समाज की समृद्धि की कामना के साथ जलती अग्नि के चारों ओर घेरे बनाकर नृत्य किया। कार्यक्रम के जरिये समाज के सभी वर्गों को एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया गया। इस दौरान गुड़ और मूंगफली का प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम संयोजक हनीष अरोड़ा ने कहा कि लोहड़ी समृद्धि और खुशहाली का पर्व है। इस पर्व से अनेक धार्मिक व ऐतिहासिक कहानियां जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर अपने समाज को मजबूत बनाने का काम करना चाहिए। कार्यक्रम में नगर विधायक प्रदीप बत्रा भी शामिल हुए। कार्यक्रम में संजय लखानी, संजय अरोड़ा, गगन आहूजा, दीपक मेंहदीरत्ता, ओम प्रकाश सेठी, दिलीप कुमार, जगदीश लाल मेंहदीरत्ता, प्रदीप सचदेवा, प्रमोद जौहर, इंदर बधान, अमित चितकारा, बिट्टू भूटानी, हितेश ग्रोवर, लविश अरोड़ा, पंकज नंदा, पूजा नंदा, संतोष अरोड़ा, चंद्रकांता भास्कर, नितिन लखानी, महेंद्र काला, सौरभ गोयल, कौशल मलिक, प्रवीण मेंहदीरत्ता, धर्मवीर ¨पकी समेत पंजाबी समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.