परिजनों ने युवक के अंतिम संस्कार से किया इनकार, मुआवजे के आश्वासन पर माने
जम्मू के बस अड्डे पर बम धमाके के दौरान मारे गए टोडा एहतमाल गांव निवासी शारिक के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। फिर बाद में मुआवजे के आश्वासन पर मान गए।
रुड़की, जेएनएन। जम्मू बस अड्डे पर आतंकी हमले में मारे गए 17 साल के शारिक का शव शुक्रवार की सुबह गांव में पहुंचाया गया। शव पहुंचने की सूचना पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। यहां पर उन्होंने पीडि़त परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग उठाई। कुछ युवक शव को दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर ले जाकर जाम करने की कोशिश करने लगे, लेकिन विधायक और अन्य लोगों ने उनको ऐसा करने से रोक दिया। बाद में जेएम ने पीडि़त परिवार को बताया कि सरकार की ओर से पांच लाख की आर्थिक सहायता और कृषि भूमि का पट्टा दिया जाएगा।
टोडा एहतमाल गांव निवासी शारिक बुधवार को गांव से अपने मामा के साथ जम्मू में काम के सिलसिले में गया था। जम्मू बस अड्डे पर वह आतंकवादी हमले में मारा गया। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव पहुंचाया गया। शव पहुंचने की जानकारी मिलते ही आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। कलियर विधायक फुरकान अहमद ने भी गांव में पहुंचकर पीडि़त परिवार को सांत्वना दी। इसी बीच भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने युवकों को उकसाना शुरू कर दिया कि जब तक सरकार 50 लाख की आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी और पक्का घर नहीं देती है, तब तक शव को सुपुर्द ए खाक नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही शव को हाईवे पर ले जाकर जाम लगाया जाएगा। इस पर पुलिस-प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।
मौके पर मौजूद एएसडीएम रविन्द्र सिंह बिष्ट, सीओ चंदन सिंह बिष्ट, कोतवाल अमरजीत ङ्क्षसह आदि ने अतिरिक्त पुलिस बल को बुला लिया। इसी बीच विधायक फुरकान अहमद, ग्राम प्रधान शमशाद, अफजाल आदि ने युवकों को ऐसा करने से रोका। वहीं, गांव में भीड़ बढ़ती ही चली गई। इसी बीच ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने उच्च अधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद उन्होंने कहा कि पीडि़त परिवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता, एक कृषि पट्टा और मृतक की पांचों बहनों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति, शादी के समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जानी वाली सहायता प्रदान कराई जाएगी। इस पर ग्रामीणों ने सहमति जता दी। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कई बार हुई नोकझोंक
पुलिस और एक संगठन के लोगों के बीच कई बार यहां पर नोकझोंक भी हुई। संगठन के लोगों का आरोप था कि प्रशासन झूठी घोषणाएं करता है। इस पर सीओ चंदन ङ्क्षसह बिष्ट ने चेतावनी दी कि वह राजनीति न करें। उनकी जायज मांगों को ऊपर तक पहुंचाया जा रहा है। विधायक फुरकान अहमद ने भी लोगों को राजनीति न करने की चेतावनी दी।
यह भी पढ़ें: जम्मू में आतंकी हमले में बेटे की मौत की खबर सुनते ही सुध-बुध खो बैठी मेराज
यह भी पढ़ें: पुलवामा में आतंकी हमले में उत्तराखंड के दो जवान हुए शहीद
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के वीर सपूत ने अपनी जान देकर बचाई सैकड़ों जानें