विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की में डाक कांवड़ यात्रा के बीच दो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन ने ली जान

Published: Sun, 09 Aug 2026 12:44 PM (GMT+05:30)

रुड़की में डाक कांवड़ यात्रा के दौरान दो कांवड़ियों की अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो गई। मंगलौर क्षेत्र में ...और पढ़ें

HighLights

  1. मंगलौर में डाक कांवड़ यात्रा के दौरान दो मौतें।

  2. अज्ञात वाहनों की चपेट में आने से हुए हादसे।

  3. एक कांवड़िया की पहचान हुई, दूसरा अज्ञात।

जागरण संवाददाता, मंगलौर। Kanwar Yatra 2026: रविवार को रुड़की बाईपास से लेकर नारसन बॉर्डर तक हाईवे पूरी तरह से कांवड़ यात्रियों के हवाले हो गया। जिसकी वजह से ग्रामीण अब दूसरे संपर्क मार्ग से होकर जा रहे हैं।

हादसों में दो कावड़ियों की मौत

वहीं मंगलौर अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो कावड़ियों की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई है। एक की पहचान हो गई है, जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है।

मंगलौर कोतवाली की गुरुकुल नारसन पुलिस चौकी क्षेत्र के शिव मंदिर के पास देर रात एक कावड़िया की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। पहचान नहीं हो पाई है उम्र 25 से 30 साल है।

दूसरी घटना रविवार की सुबह की है। ग्राम लिब्बरहेड़ी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक कावड़िया की मौत हो गई। जिसकी पहचान मांगा निवासी बड़ोत उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उसकी उम्र 45 साल है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में आस्था का सैलाब, 30 किमी तक सिर्फ डाक कांवड़ के वाहन; ड्रोन से देखिए अद्भुत दृश्य

यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra 2026: कांवड़ मेले में अब बाइकर्स की बारी, पुलिस की अग्निपरीक्षा; छूटे पसीने