विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कीटनाशक के सेवन से बिगड़ी थी तबीयत

Published: Fri, 25 Sep 2026 06:10 AM (IST)

नगर पंचायत कलियर के वार्ड-दो में एक विवाहिता पूनम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस और ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. कलियर में विवाहिता पूनम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

  2. कीटनाशक के सेवन से तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई गई।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी है।

संवाद सूत्र जागरण, कलियर। नगर पंचायत कलियर के वार्ड-दो में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर सीओ भगवानपुर और नायब तहसीलदार समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, सराय ज्वालापुर निवासी पूनम की करीब छह वर्ष पहले बेडपुर निवासी युवक से शादी हुई थी। इनके तीन बच्चे हैं।

गुरुवार को पूनम की संदिग्ध हालात में कीटनाशक के सेवन से तबीयत बिगड़ गई। स्वजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पूनम के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होंगे कारण
सूचना पर सीओ भगवानपुर सुमित पांडेय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी और नायब तहसीलदार सुशील कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें- Haridwar Kumbh 2027: अगले दो साल में कुंभ मेलों के लिए रेलवे की तैयारी शुरू, चलेंगी 200 स्पेशल ट्रेनें