काका अध्यक्ष, फरमान बने सचिव
हरिद्वार रविवार को बेरीबाड़ा रेंज के कार्यालय परिसर में वन आरक्षी/वन बीट अधिकारी संघ
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 09:42 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 06:34 AM (IST)
हरिद्वार: रविवार को बेरीबाड़ा रेंज के कार्यालय परिसर में वन आरक्षी/वन बीट अधिकारी संघ राजाजी टाइगर रिजर्व के द्वितीय अधिवेशन में काका कश्यप को अध्यक्ष और फरमान मलिक को सचिव चुना गया। इसके अलावा सीमा पैन्यूली उपाध्यक्ष व शायर हुसैन को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष काका कश्यप ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का हल करने के लिए जो भी जरूर होगा, वह किया जाएगा, लेकिन कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर इंद्रमोहन कोठारी, हरपाल सिंह, दिनेश डुंगरियाल, प्रेमचंद शर्मा आदि मौजूद रहे। (जासं)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें