विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार: ज्वालापुर में तेज रफ्तार वाहन ने ब्लिंकइट डिलीवरी बॉय को कुचला, इलाज के दौरान मौत

Published: Sun, 28 Jun 2026 06:55 PM (IST)

हरिद्वार के ज्वालापुर में ब्लिंकइट के एक डिलीवरी ब्वॉय आनंद की तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत हो गई। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. ब्लिंकइट डिलीवरी ब्वॉय की सड़क हादसे में दुखद मृत्यु

  2. हरिद्वार के ज्वालापुर में तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

  3. पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। ज्वालापुर में ब्लिंकइट कंपनी के एक डिलीवरी ब्वाय को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।

गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर करने पर दो दिन बाद उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

एक टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस के मुताबिक, कनखल में जमालपुर कलां स्थित रमा विहार, दयाल एन्क्लेव निवासी प्रभा पाल ने शिकायत दर्ज कराई कि उनका बेटा आनंद ब्लिंकइट कंपनी में डिलीवरी ब्वाय था।

बीते 20 जून की सुबह वह श्रीराम चौक स्थित ब्लिंकइट स्टोर से आर्डर लेकर बाइक से जूर्स कंट्री की ओर डिलीवरी देने निकला था।

इसी दौरान कन्या गुरुकुल के सामने पुल पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने आनंद की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से पहले भूमानंद अस्पताल पहुंचाया गया।

हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान 22 जून की शाम आनंद की मौत हो गई।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपित चालक की पहचान कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें- पौड़ी में दर्दनाक हादसा: नेशनल हाईवे पर बोलेरो वाहन पर गिरा बोल्डर, एक व्यक्ति की मौके पर मौत

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के पौड़ी में झील में गिरी कार, एक की मौत और तीन घायल