- जाम में फंसे रहे स्कूली वाहन देरी से घर पहुंचे बच्चे
संवाद सहयोगी, रुड़की : शहर में गुरुवार को जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का साम
संवाद सहयोगी, रुड़की : शहर में गुरुवार को जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को आई। स्कूली वाहन जाम में फंसे रहे। जिससे बच्चे देरी से अपने घर पहुंचे। बच्चों के समय से न पहुंचने पर ¨चतित अभिभावक स्कूलों और स्कूल बस चालकों को फोन करते रहे।
हाईवे पर आए दिन जाम लग रहा है। लेकिन गुरुवार को लोगों ने शहर के भीतर भी जाम का सामना किया। दोपहर एक बजे से गंगनहर नेहरू स्टेडियम मार्ग पुल, गाटर पुल, नगर निगम पुल और गणेशपुर पुल पर जाम लगने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह दोपहर तीन बजे तक जारी रहा। जाम के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को आई। दोपहर एक बजे के बाद स्कूलों की छुट्टी होती है। ज्यादातर स्कूल बसें और अन्य स्कूल वाहन गंगनहर के नेहरू स्टेडियम वाले पुल से होकर जाते हैं। इस पुल पर ही सबसे ज्यादा जाम लगा रहा। नेहरू स्टेडियम से गंगनहर पुल होते हुए गंगनहर की पटरियों पर जाम लगा रहा। इस जाम का असर गाटर पुल और नगर निगम पुल पर भी देखने को मिला। यहां पर भी जाम जैसी स्थिति रही। जाम में सबसे ज्यादा स्कूल बस, स्कूल टेंपो और ई-रिक्शा ही नजर आए। वाहनों के जाम में फंसने से अभिभावक स्टॉपेज पर ही बच्चों का इंतजार करते रहे। परेशान अभिभावकों ने स्कूल और वाहन चालकों को फोन किया। तब जाकर उन्हें जाम लगने की जानकारी हुई।