अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना बोलीं, सरकार से बड़ी घोषणा की उम्मीद
एशियन गेम्स खेलकर अपने गांव पहुंची हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को उत्तराखंड सरकार से किसी बड़ी घोषणा की उम्मीद है।
हरिद्वार, [जेएनएन]: एशियन गेम्स खेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया हरिद्वार पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें राज्य सरकार से बड़ी घोषणा की उम्मीद है।
वंदना गुरुवार को अपने गांव रोशनाबाद पहुंची। गांव पहुंचने पर उनका परिवार वालों और ग्रामीणों ने स्वागत किया। वह करीब चार दिन अपने परिवार के लोगों के साथ ही बिताएंगी। एशियन गेम्स में वंदना कटारिया ने सात गोल दागकर भारतीय महिला हॉकी टीम को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वह टीम में सबसे अधिक गोल दागने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी रहीं।
गांव पहुंची वंदना कटारिया ने बातचीत में बताया कि एशियन गेम्स और अन्य प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को वहां के राज्यों की सरकारें सम्मान देकर उनका मनोबल बढ़ाया रही हैं। वंदना ने कहा कि ऐसा नहीं है कि उन्हें राज्य सरकार की ओर से सम्मान नहीं दिया जा रहा है। उन्हें इस बार उम्मीद है कि राज्य सरकार की ओर से एशियन गेम्स के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए कोई बड़ी घोषणा जरूर की जाएगी।
वंदना ने बताया कि वह एशियन गेम्स के बाद 2020 में जापान में होने वाले ओलंपिक खेलों में टीम को क्वालीफाई कराने के लिए एक अक्तूबर से प्रशिक्षण में शामिल होंगी। जहां कड़ी मेहनत करके वह टीम को ओलंपिक में शामिल कराने का प्रयास करेंगी।
यह भी पढ़ें: फुटबाल टूर्नामेंट: एशियन और इंडियन पब्लिक स्कूल फाइनल में पहुंचे
यह भी पढ़ें: दस्तावेजों की खामियां दूर करने पर शुभम और सौरभ विजय हजारे ट्रॉफी कैंप में
यह भी पढ़ें: सेंट जोजफ्स ऐकेडमी ने जीता अंडर-14 फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब