यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haridwar News: काम में लापरवाही पर सीडीओ ने रोका दो वीडीओ का वेतन... यूसीसी पंजीकरण और प्रचार पर जोर
मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने यूसीसी पर समीक्षा बैठक की। लापरवाही पर दो अधिकारियों का वेतन रोका गया और ...और पढ़ें

HighLights
- यूसीसी पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश
- लापरवाही पर दो का वेतन रोका
- खेल उदय कार्यक्रम की समीक्षा
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को यूनिफार्म सिविल कोड (यूसीसी) के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान बैठक में दो ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की ओर से कार्यों में लापरवाही करने पर उनके वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने यूसीसी पंजीकरण संख्या में वृद्धि, विभागीय पंजीकरण दर बढ़ाने और यूसीसी के प्रचार-प्रसार को लेकर निर्देश दिए। लंबित मामलों को सभी रजिस्ट्रारों को अपने स्तर से गहन समीक्षा कर उन्हें समयबद्ध ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विभागीय पंजीकरण दर बढ़ाने और यूसीसी के प्रचार-प्रसार को लेकर निर्देश दिए।
बैठक में एडीएम अभिषेक चौहान ने सभी अधिकारियों को यूनिफार्म सिविल कोड प्रकरणों के सही निस्तारण को प्रशिक्षण दिया गया। वहीं सीडीओ ने नीति आयोग वित्त पोषित खेल उदय कार्यक्रम की प्रगति को लेकर भी समीक्षा बैठक ली।सीडीओ ने खेल उदय के अंतर्गत विकसित खेल सुविधाओं को राष्ट्रीय स्तर का तैयार करने के निर्देश दिए।खेल सुविधाओं की देखरेख की जिम्मेदारी विद्यालय के प्रधानाचार्यों को दी और खेल विभाग के देखरेख में प्रशिक्षण कार्य करने को कहा।
इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, जिला क्रीड़ा अधिकारी शाबाली गुरुंग, सुभाष सिंह आदि माैजूद रहे।
