Move to Jagran APP

पुलिस पर चेकिग के नाम पर उत्पीड़न का लगाया आरोप

नगर में वाहन चेकिग को लेकर व्यापारियों में रोष है। व्यापार मंडल के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस पर वाहन चेकिग के नाम पर व्यक्तियों को परेशान करने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 08:21 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 08:21 PM (IST)
पुलिस पर चेकिग के नाम पर 
उत्पीड़न का लगाया आरोप
पुलिस पर चेकिग के नाम पर उत्पीड़न का लगाया आरोप

संवाद सूत्र, लक्सर: नगर में वाहन चेकिग को लेकर व्यापारियों में रोष है। व्यापार मंडल के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस पर वाहन चेकिग के नाम पर व्यक्तियों को परेशान करने का आरोप लगाया है। उत्पीड़न बंद नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। नगर में लॉकडाउन के दौरान से ही पुलिस सख्ती के साथ चेकिग कर रही है। इस दौरान बिना मास्क व हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान कर जुर्माना वसूलने तथा वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष अजय वर्मा, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तौगी व समाजसेवी गोपाल कुमार ने कहा कि वाहन चेकिग के नाम पर जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है। गरीब व आमजन के चालान कर भारी जुर्माना वसूला जा रहा है। छोटे-मोटे काम के लिए नगर में थोड़ी सी दूरी पर आने-जाने वालों को भी परेशान किया जा रहा है। व्यापारी व आमजन इससे परेशान हैं। इससे व्यक्तियों का घर के बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। यदि चेकिग के नाम पर उत्पीडन बंद नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.