खूनी संघर्ष व फाय¨रग में छह के खिलाफ मुकदमा
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: पथरी थानाक्षेत्र के बहादरपुर जट गांव में शनिवार रात खूनी संघर्ष
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: पथरी थानाक्षेत्र के बहादरपुर जट गांव में शनिवार रात खूनी संघर्ष और फाय¨रग के मामले में पुलिस ने छह आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने रविवार को गांव पहुंचकर पड़ताल की। घटना के संबंध में ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक शनिवार देर रात गांव बहादरपुर जट में कुछ युवक जुआ खेल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की गई। पुलिस की भनक लगते ही जुआरी मौके से भाग निकले। पुलिस को मुखबिरी करने के शक में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों ओर से फाय¨रग और पथराव भी हुआ। जिससे दोनों ओर से छह लोग घायल हुए। पुलिस ने देर रात ही एक पक्ष के दो लोगों को राइफल के साथ हिरासत में ले लिया था। एक पक्ष के मोहम्मद तकी पुत्र शेर मोहम्मद की तहरीर पर पुलिस ने उबैद पुत्र मुनफैत, अमीर पुत्र याकूब, मुकर्रम व मौअज्जम पुत्रगण महबूब, महबूब पुत्र अख्तर, अजमल पुत्र फरमूद व इखलाक पुत्र शाहबुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार सुबह पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं, दूसरे पक्ष ने भी करीब आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पथरी थाने के कार्यवाहक नंदकिशोर गवाड़ी ने बताया मामले की छानबीन की जा रही है। एक पक्ष की तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं आई है।