पार्षद व प्रत्याशी भाजपा में शामिल
हरिद्वार नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 12 से पार्षद विकास कुमार और वार्ड नंबर दस से प्रत्याश
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 07:58 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 07:58 PM (IST)
हरिद्वार: नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 12 से पार्षद विकास कुमार और वार्ड नंबर दस से प्रत्याशी रहे विक्की कोरी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के खन्ना नगर स्थित कार्यालय पर इन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। मंडल अध्यक्ष मध्य हरिद्वार कामनी सडाना ने कहा कि शहरी विकास मंत्री के नेतृत्व में हरिद्वार में तेजी से विकास हो रहा है। इस दौरान भाजपा नेता नरेश शर्मा, विकास तिवारी, शिवम बंधु, महिला मोर्चा अध्यक्ष पारूल चौहान, पार्षद राजेश शर्मा, विवेक उनियाल आदि ने भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागत किया। भाजपा नेताओं का कहना है नगर निगम में अब साठ सदस्यीय निगम की बोर्ड में भाजपा पार्षदों की संख्या 40 हो गई है। (जासं)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें