विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आईआईटी रुड़की के शोधार्थी का शव नहर से बरामद, तीन दिन से था लापता

Published: Mon, 11 May 2026 03:50 PM (IST)

आइआइटी रुड़की के पीएचडी शोधार्थी मोहित कुमार का शव मंगलौर की आसफनगर नहर के झाल से बरामद हुआ है। वह तीन दिन से लापता थे।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुड़की। आइआइटी रुड़की से पीएचडी कर रहे है शोधार्थी का शव रविवार शाम मंगलौर के आसफनगर नहर के झाल से बरामद हुआ है।

उसकी शिनाख्त मोहित कुमार (40) पुत्र जवाहर लाल आर्य निवासी नैनीताल के रूप में हुई है। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि वह तीन दिन से लापता था। मोहित आइआइटी परिसर के कार्टले भवन छात्रवास में रहता था और इलेक्ट्रानिक एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग छठे समेस्टर का शोधार्थी था।

उसके कमरे से एक नोट बुक मिली है। पुलिस ने नोट बुक को कब्जे में ले लिया है। अभी इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें- प्रेमी के धोखे का शिकार हुई हिमाचल प्रदेश की युवती, रुड़की में पुलिस से मांगी मदद

यह भी पढ़ें- रुड़की में सुबह की सैर बनी आखिरी सफर, सेना के जवान और पालतू कुत्ते की ट्रेन से कटकर मौत