विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की के मंडावली में थार कार की टक्कर से घोड़े की मौत, गुस्साए लोगों ने किया पथराव

Published: Sun, 15 Mar 2026 10:13 PM (GMT+05:30)

मंडावली गांव के पास एक थार कार ने घोड़ा बग्गी को टक्कर मार दी, जिससे घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई।

मंडावली गांव के पास कार ने घोड़ा बग्गी को टक्कर मार दी।

मंडावली गांव के पास कार ने घोड़ा बग्गी को टक्कर मार दी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, नारसन (रुड़की)। रविवार की देर शाम मंडावली गांव के पास सड़क पार करते समय घोड़ा बग्गी को थार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घोड़े के मौके पर ही मौत हो गई।

आक्रोशित लोगों ने कार पर पथराव कर दिया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के श्याम नगर निवासी सुधीर कुमार अपने परिवार के साथ हरिद्वार से वापस जा रहे थे।

जैसे ही इनकी थार कार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मंडावली के पास पहुंची तो एक घोड़ा बग्गी सड़क पार कर रही थी।

Roorkee Thar Car Accident

जिससे कार की घोड़ा बग्गी से टक्कर हो गई। हादसे में घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घोड़ा बग्गी चालक आस मोहम्मद निवासी मंडावली बाल-बाल बचे।

Roorkee Roorkee Accident

हादसे के बाद बग्गी चालक के अन्य साथी मौके पर आ गए और उन्होंने कार पर पथराव कर दिया। जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार लोग भी बाल-बाल बचे।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान भीड़ ने मार्ग पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह से समझा बूझकर मामला शांत कराया।

Roorkee Road Accident

अभी तक इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।