Move to Jagran APP

हरिद्वार जिले में बनेगा डकैतों का अलग रजिस्टर

केके शर्मा रुड़की: जिले में अब डकैतों का ब्यौरा जुटाने के लिए अलग से रजिस्टर बनेगा। जिसमे

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 03:01 AM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 03:01 AM (IST)
हरिद्वार जिले में बनेगा डकैतों का अलग रजिस्टर
हरिद्वार जिले में बनेगा डकैतों का अलग रजिस्टर

केके शर्मा रुड़की: जिले में अब डकैतों का ब्यौरा जुटाने के लिए अलग से रजिस्टर बनेगा। जिसमें पिछले पांच सालों से उत्तराखंड, उप्र और पंजाब में सक्रिय डकैतों के बारे में पूरी जानकारी होगी। इस रजिस्टर में गिरोह की खासियत और वारदात करने के तरीके और गिरोह के लोगों की संख्या जुटाई जाएगी। साथ ही वर्तमान में इनकी गतिविधियों, रिश्तेदारों और परिवार के बारे भी पूरी जानकारी दर्ज होगी। इसके लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी है।

loksabha election banner

हरिद्वार जिले में हर साल डकैती की दो से तीन घटनाएं होती है। हर बार डकैती में अलग अलग गिरोह का हाथ होता है। पुलिस कई गिरोह को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है जबकि गिरोह के कई लोग पुलिस की पकड़ से फरार भी चल रहे है। इस साल ही जिले में डकैती की दो बड़ी वारदातों ने पुलिस को हिलाकर रख दिया। डकैती की पहली घटना कलियर के माजरी गांव में 8 सितंबर की रात को हुई। वहीं दूसरी घटना ठीक एक सप्ताह बाद यानि 15 सितंबर कर रात को ज्वालापुर के जमालपुर कलां गांव में हुई। डकैती की दोनों वारदातों में बदमाशों का कहर परिवार के लोगों पर टूटा था। नोएडा पुलिस ने 16 सितबंर को बहेलिया गिरोह के आठ डकैतो को गिरफ्तार किया था। दावा यह भी था कि इस गिरोह ने हरिद्वार में दो डकैती की घटनाएं की थी। हालांकि, हरिद्वार पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरोह के दावे को नकार दिया था। हरिद्वार पुलिस अभी भी डकैतों की तलाश कर रही है। इसके लिए पुलिस वर्ष 2013 से वर्ष 2018 तक सक्रिय डकैतों के गिरोह पर फोकस कर एक रजिस्टर तैयार कर रही है। पुलिस के टॉरगेट पर तीन गिरोह है। जिसमें दो गिरोह सहारनपुर तथा एक गिरोह पंजाब का है। इन तीनों गिरोह के कुछ बदमाश सहारनपुर और पंजाब की जेल में जबकि कुछ बदमाश सहारनपुर जेल में है। हरिद्वार पुलिस इन सभी के बारे में जानकारी जुटा रही है।

--------------

उप्र और पंजाब पुलिस की भी मदद

रुड़की: दोनों राज्यों में सक्रिय रहे डकैतों के गिरोह के फरार बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए हरिद्वार पुलिस पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस की भी मदद ले रही है। इसकी मदद से पुलिस अपने यहां हुई डकैती की दोनों घटनाओं की जांच में लगी है। इन दोनों वारदातों में पुलिस को इन्ही दोनों राज्यों में सक्रिय रहे तीन घुमंत जाति के गिरोह पर शक है। कोट डकैतों का रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए गए है। इस दिशा में प्रयास शुरू भी हो चुके हैं। शीघ्र ही डकैतो का रजिस्टर तैयार होगा। जिससे पुलिस को काफी मदद मिल सकेगी।

कृष्ण कुमार वीके एसएसपी हरिद्वार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.