किसानों ने साढ़े छह घंटे तक बनाया एसीओ को बंधक
संवाद सूत्र, नारसन: उत्तम चीनी मिल में पेराई सत्र के उद्घाटन का विरोध करते हुए किसान धरन
संवाद सूत्र, नारसन: उत्तम चीनी मिल में पेराई सत्र के उद्घाटन का विरोध करते हुए किसान धरने पर बैठ गए। किसान खेड़ाजट गांव में तोल केंद्र लगाने, सभी प्रजातियों का गन्ना खरीदने तथा घटतौली खत्म करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान मौके पर मौजूद सहायक गन्ना आयुक्त (एसीओ) को किसानों ने रात नौ बजे तक करीब साढ़े छह घंटे तक बंधक बनाकर धरनास्थल पर रोक कर रखा। रात को किसानों की तीनों मांगे मान ली गई। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त किया।
नारसन क्षेत्र के खेड़ाजट गांव के किसान गांव में उत्तम चीनी मिल का क्रय केंद्र खोले जाने की मांग करते आ रहे हैं। इसके अलावा किसानों की यह भी मांग है कि चीनी मिल की तरफ से सभी प्रजाति का गन्ना खरीदे जाने तथा घटतौली रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इसे लेकर चीनी मिल की तरफ से किसानों को कोई आश्वासन नहीं मिल रहा है। बुधवार सुबह उत्तम चीनी मिल के पेराई सत्र का उद्घाटन था। इसकी जानकारी होते ही खेड़ाजट गांव के काफी किसान चीनी मिल में गेट नंबर तीन पर एकत्रित हो गए। किसानों ने यहां पर शुरू हो रहे चीनी मिल के तौल केंद्र का विरोध करते हुए पेराई सत्र के उद्घाटन का विरोध कर दिया। जिससे चीनी मिल के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। चीनी मिल के अधिकारियों से इनकी तीखी नोकझोंक हो गई। किसान मिल में ही धरने पर बैठ गए। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जिसके चलते पुलिस को सूचना दी गई। टकराव की आशंका के चलते भारी संख्या में मंगलौर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। करीब ढाई बजे सहायक गन्ना आयुक्त शैलेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। अक्रोशित किसानों ने एसीओ को भी बंधक बना लिया। किसानों को समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन किसान सुनने को तैयार नहीं थे। रात करीब नौ बजे मिल और सहायक गन्ना आयुक्त ने किसानों की तीनों मांगों के समाधान का आश्वासन दिया। रात को ही गांव में तोलकेंद्र स्थापित किया गया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर किसान अरुण, हरेंद्र ¨सह, टोनी वर्मा, राजेंद्र ¨सह, विनय कुमार, सुनील कुमार, तेजवीर ¨सह, तेजपाल, अशोक कुमार, सतेंद्र कुमार, राजबीर ¨सह, वीरेंद्र ¨सह, धर्मपाल, कपिल कुमार, राजकिशोर आदि मौजूद रहे।