स्कूटर सवार से 20 किलो गोमांस बरामद
रुडकी: पुलिस ने वाहन चे¨कग में स्कूटर सवार से 20 किलो गोमांस बरामद किया है। आरोपित देवब
रुडकी: पुलिस ने वाहन चे¨कग में स्कूटर सवार से 20 किलो गोमांस बरामद किया है। आरोपित देवबंद से यह गोमांस बेचने के लिए हरिद्वार ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सिविललाइंस कोतवाली पुलिस दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर मलकपुर चुंगी के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को एक स्कूटर सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपित वहां से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर शेरपुर गांव के पास उसे धर दबोच लिया। आरोपित के कब्जे से पुलिस को एक बोरा मिला, जिसमें करीब 20 किलो गोमांस था। इंस्पेक्टर अमरजीत ¨सह ने बताया कि आरोपित स्कूटर चालक इस्लाम निवासी साबूखारी, देवबंद जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के खिलाफ गोवंश संरक्षण अनिधिनयम एवं पशु क्रुरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही स्कूटर को सीज कर दिया गया है। (जासं)