Move to Jagran APP

भीषण गर्मी ने शहरवासियों का जीना किया मुहाल

आग उगलती गर्मी और उमस ने शहरवासियों का जीना मुहाल कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 07:03 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 07:03 PM (IST)
भीषण गर्मी ने शहरवासियों 
का जीना किया मुहाल
भीषण गर्मी ने शहरवासियों का जीना किया मुहाल

जागरण संवाददाता, रुड़की: आग उगलती गर्मी और उमस ने शहरवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। गुरुवार को भी दिनभर लोगों को चिपचिपी गर्मी झेलनी पड़ी। वहीं दिनभर में कई बार बादल भी आए, लेकिन एकाएक गायब भी हो गए।

loksabha election banner

शहर और आसपास के क्षेत्रों में गर्मी बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से शहरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। गुरुवार को भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोकि सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि, न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। उधर, आइआइटी रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 12 जुलाई तक बरसात की संभावना बनी हुई है। 10-11 जुलाई और 11-12 जुलाई को कुछ स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिमी प्रतिदिन) से बहुत भारी (115.6-204.4 मिमी प्रतिदिन) बरसात का पूर्वानुमान है। साथ ही मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा 6-10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिणी-पूर्वी दिशा और सप्ताह के अंतिम दो दिन उत्तरी-पश्चिमी दिशा से हवा चलने का अनुमान है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.