क्वारंटाइन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण-निगरानी
संवाद सूत्र लक्सर लक्सर क्षेत्र में नगर के अलावा देहात के गांवों में तीन सौ से अधिक परिवारों
संवाद सूत्र, लक्सर: लक्सर क्षेत्र में नगर के अलावा देहात के गांवों में तीन सौ से अधिक परिवारों को होम क्वारंटाइन किया गया है। क्वारंटाइन किए गए लोगों की निगरानी के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम इन घरों को भी सेनेटाइज कर रही है। तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों के अलावा दूसरे शहरों से लौटे लोगों को प्रशासन होम क्वारंटाइन कर रहा है। लक्सर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि लक्सर नगर के अलावा देहात के सुल्तानपुर, नरोजपुर, बहादरपुर खादर, शाहपुर, खरंजा कुतुबपुर और रायसी समेत दर्जन भर से अधिक गांव में तीन सौ से अधिक परिवारों को होम क्वारंटाइन किया गया है। प्रशासन की ओर से होम क्वारंटाइन किए गए सभी लोगों की निगरानी की जा रही है। इसके अलावा जिन घरों में होम क्वारंटाइन किया गया है, उन्हें भी नियमित रूप से सेनिटाइज किया जा रहा है।