विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बड़ी चुनौती: हरिद्वार के गंगा घाटों पर कूड़े के ढेर, कांवड़िए छोड़ गए हजारों मीट्रिक टन कचरा

Published: Wed, 12 Aug 2026 09:52 AM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2026 09:13 PM (IST)

Haridwar Ganga Ghats Waste: कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद हरिद्वार के गंगा घाटों और आसपास के क्षेत्रों में हजारों मीट्रिक टन कूड़ा जमा हो गया है।

HighLights

  1. कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार में भारी मात्रा में कूड़ा जमा

  2. नगर निगम ने 900 अतिरिक्त सफाईकर्मी मैदान में उतारे

  3. हरकी पैड़ी और घाटों पर युद्धस्तर पर सफाई जारी

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। Kanwar Mela Waste: देशभर से पहुंचे करीब पांच करोड़ कांवड़ यात्री गंगा घाटों, पार्किंग और बाजार क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में कचरा छोड़ गए। नगर निगम के विशेष महासफाई अभियान के तहत अब तक गंगा घाटों, पार्किंग और बाजार क्षेत्रों से 7500 मीट्रिक टन कूड़ा एकत्रित किया गया है।

हरकी पैड़ी के निकट के घाटों पर चेंजिंग रूम में पेशाब से भरी बोतलें भी पड़ी मिलीं। स्वच्छता अभियान के दौरान जब नगर निगम के स्वच्छता कर्मी पहुंचे तो यह देख हैरान रह गए। इसके वीडियो दिनभर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होते रहे। स्वच्छता अभियान 18 अगस्त तक जारी रहेगा।

78821337

विशेष महासफाई अभियान

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों अपने क्षेत्रों में बुधवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। डीएम मयूर दीक्षित ने कांवड़ मेला क्षेत्र व गंगा घाटों के लिए 24 जोनल और नोडल अधिकारी नामित किए हैं।

अभियान में विभिन्न सामाजिक व स्वयंसेवी संगठन भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रहे हैं। नगर निगम स्वच्छता की ब्रांड एंबेसडर सोनिया ने रोडीबेलवाला स्थित गंगा घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया। 

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि 30 जुलाई से नौ अगस्त तक 6000 मीट्रिक टन कूड़ा एकत्र किया गया, जबकि 10 व 11 अगस्त दो दिन में 1500 मीट्रिक टन कूड़ा एकत्र किया गया है।

डीएम ने निर्देश दिए है कि नामित सभी जोनल व नोडल अधिकारी अपने क्षेत्रों में जनसहभागिता के साथ स्वच्छता अभियान चलाएं। सफाई कार्य की प्रतिदिन की सूचना स्वच्छता कंट्रोल रूम के वाट्सएप ग्रुप पर निर्धारित प्रारूप में भेजें।

उधर,कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में करोड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच चेंजिंग रूम जैसे संवेदनशील स्थानों पर पेशाब से भरी बोतलें मिलने से सवाल उठ रहे हैं।

ऋषिकेश में कांवड़ यात्रा के दौरान प्रतिदिन एकत्र किया 100 टन कूड़ा

कांवड़ यात्रा के दौरान ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में प्रतिदिन अलग से 100 टन तक कूड़ा एकत्र किया गया। नगर पालिका मुनिकीरेती, नगर पंचायत तोपवन व नगर पंचायत स्वर्गाश्रम ने प्रतिदिन अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था को संभाला।

एक-दो दिन में शहर को स्वच्छ करने का दावा

हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि हरकी पैड़ी और आसपास के प्रमुख गंगा घाटों के साथ रोड़ी बेलवाला पार्किंग और बाजार क्षेत्रों की सफाई को प्राथमिकता दी जा रही है। इन क्षेत्रों में जमा वेस्ट को जल्द से जल्द हटाने के बाद कांवड़ पटरी मार्ग समेत अन्य क्षेत्रों में भी सफाई अभियान चलाया जाएगा। उनका दावा है कि अगले एक-दो दिनों में शहर को काफी हद तक स्वच्छ कर दिया जाएगा। अतिरिक्त सफाई कर्मचारी तीन से चार दिन तक लगातार अभियान में जुटे रहेंगे।

C-157-1-DRN1064-382270 (1) copy

तमाम प्रयासों के बाद भी प्लास्टिक वेस्ट ज्यादा

हरिद्वार: नगर निगम के तमाम प्रयासों के बाद गंगा घाटों पर प्लास्टिक वेस्ट ज्यादा नजर आया। हालांकि कांवड़ मेले के दौरान नगर निगम की टीम ने जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक पालीथिन, चटाई आदि जब्त किया गया था। भारी जुर्माना भी लगाया था।

महापौर ने सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

हरिद्वार: महापौर किरण जैसल ने मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर सफाई अभियान की निगरानी की तथा अधिकारी और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम कर्मचारी , पर्यावरण मित्रों की ओर से किए जा रहे कार्य की सराहना की।

कहा कि नगर निगम की टीम ने कांवड़ मेले के दौरान अपनी जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता के साथ निभाया है। जिन क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में कूड़ा एकत्र हुआ वहां विशेष टीमें लगाकर सफाई कराई जा रही है। नगर आयुक्त नंदन कुमार, अपर नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, संजय शर्मा, आदित्य तेश्वर आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- दकांवड़ मेले में पहुंचे 5 करोड़ शिवभक्त, CM धामी ने आस्था का स्वरूप बताकर जताया श्रद्धालुओं का आभार