विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Uttarakhand Weather: हरिद्वार में चार दिन में 4 डिग्री चढ़ा पारा, मानसून की पहली बारिश का बेसब्री से इंतजार

Published: Sat, 27 Jun 2026 07:32 AM (GMT+05:30)

हरिद्वार में मानसून में देरी के कारण पिछले चार दिनों में तापमान में चार डिग्री की वृद्धि हुई है, जिससे ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। मानसून की दस्तक में हो रही देरी के बीच हरिद्वार में गर्मी लगातार तीखे तेवर दिखा रही है। पिछले चार दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बढ़ते तापमान के साथ उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही, जबकि बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों को गर्म हवाओं और चिपचिपी उमस का सामना करना पड़ा।

चिपचिपी उमस

मौसम के आंकड़ों के अनुसार 23 जून को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद 24 जून को अधिकतम तापमान बढ़कर 37.0 डिग्री और न्यूनतम 25.0 डिग्री पहुंच गया। 25 जून को पारा और चढ़ते हुए 38.5 डिग्री तथा न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं 26 जून को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पिछले चार दिनों में सबसे अधिक रहा। अधिकतम तापमान के साथ रात का तापमान भी लगातार बढ़ने से लोगों को दिन ही नहीं, बल्कि रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। बढ़ी हुई नमी के कारण उमस का असर और अधिक महसूस किया जा रहा है।

अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें

चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के सूती वस्त्र पहनने तथा बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। वहीं लोगों की निगाहें अब मानसून की पहली अच्छी वर्षा पर टिकी हैं, जिससे भीषण गर्मी और उमस से राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें- UP Weather Today: लखनऊ-वाराणसी समेत पूरे यूपी में 30 जून से बरसेंगे बादल, मानसून की एंट्री पर आया नया अपडेट

यह भी पढ़ें- यूपी में मानसून का काउंटडाउन शुरू, प्रदेश में रविवार रात आंधी-बारिश के साथ एंट्री; मौसम विभाग ने दिया अटडेट