हरिद्वार नशेड़ियों को इंजेक्शन बेचने जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा
हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। नशेड़ियों को इंजेक्शन बेचने जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार। कनखल क्षेत्र में जगजीतपुर मार्ग पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 10 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए।
आरोपितों की पहचान सुमित कुमार और मनीष उर्फ मोनू निवासीगण ग्राम जियापोता, कनखल के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
