हरिद्वार में बेटे ने बाप के सिर पर लाठी-डंडे से किया वार, मौत
हरिद्वार के चंडीघाट बस्ती में एक बेटे ने अपने पिता पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। चंडीघाट चौकी के निकट चंडीघाट बस्ती में शनिवार सुबह को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां एक बेटे ने अपने पिता के सिर पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चंडीघाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
चंडी घाट पूरी नगर निवासी प्रकाश मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। शुक्रवार देर रात किसी बात पर उसने अपने पिता प्यारेलाल (60) के सिर में लाठी और बेलन से वार किया। मौके पर फोरनसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
