विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्री गंगा सभा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए 11 लाख रुपये, सीएम धामी ने आभार व्यक्त किया

Published: Mon, 06 Oct 2025 09:47 AM (IST)

श्री गंगा सभा हरिद्वार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 लाख रुपये का दान किया। यह राशि आपदा ...और पढ़ें

श्री गंगा सभा ने सीएम राहत कोष में दिया 11 लाख रुपये।
श्री गंगा सभा ने सीएम राहत कोष में दिया 11 लाख रुपये।

HighLights

  1. गंगा सभा ने राहत कोष में दिए 11 लाख |
  2. आपदा पीड़ितों के लिए सहायता |
  3. मुख्यमंत्री ने जताया आभार |

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। श्री गंगा सभा हरिद्वार के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ग्यारह लाख रुपये की धनराशि भेंट की। यह राशि आपदा पीड़िता और जरूरतमंदों की सहायता के लिए दी गई।

श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्यम वशिष्ठ ने बताया कि संस्था समाज सेवा, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय है। जरूरतमंदों के सहयोग में भी श्री गंगा सभा आगे रही है। इस बार प्रदेश प्राकृतिक आपदाओं से बुरी तरह से जूझा है।

इसलिए इस संकट के समय जरूरतमंदों के लिए मदद उपलब्ध के उद्देश्य से यह सहयोग दिया गया है। इस सहयोग धनराशि का चेक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सहयोग के लिए श्री गंगा सभा और उनके पदाधिकारियों का धन्यवाद किया और कहा कि ऐसे योगदान राज्य में सामाजिक समरसता और मानवीय सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। सीएम ने कहा कि राहत कोष में जमा की गई राशि आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आपातकालीन जरूरतों में इस्तेमाल की जाएगी।