विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haridwar: श्यामपुर थानाक्षेत्र के दासोवाली गांव में भीषण अग्निकांड... चूल्हे से निकली चिंगारी ने राख कर दीं 20 झोपड़ियां...

Published: Wed, 12 Jun 2024 10:20 AM (IST)

Haridwar Massive Fire श्यामपुर क्षेत्र के दासोवाली गांव में आग लगने से वन गुर्जरों की 20 झोपड़ियां जलकर राख हो ...और पढ़ें

Haridwar Massive Fire: भीषण अग्निकांड में 20 झोपड़ियां जलकर राख, मवेशी झुलसे
Haridwar Massive Fire: भीषण अग्निकांड में 20 झोपड़ियां जलकर राख, मवेशी झुलसे

संवाद सूत्र, जागरण, लालढांग: Haridwar Massive Fire: श्यामपुर क्षेत्र के दासोवाली गांव में आग लगने से वन गुर्जरों की 20 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। चूल्हे से निकली एक चिंगारी अग्निकांड का कारण बनी।

दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गई। यहां तक कि एक गाय और कुछ बकरियां भी आग से झुलस गई। पुलिस ने रेस्क्यू करते हुए झोपड़ियों से बच्चों व महिलाओं को निकाला।

पुलिस के मुताबिक, श्यामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दासोवाली में मंगलवार दोपहर अचानक झोपड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने 20 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा पुलिस टीम के सथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर लोगों को झोपड़ियों से सकुशल बाहर निकाला, फायर बिग्रेड को भी मौके पर बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग काबू पा लिया गया।

करीब 20 झोपड़ियों में आग लगी

इस हादसे में एक गाय कुछ बकरियां और अन्य सामान जलकर राख हो गया। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी जूही मनराल ने भी मौके पर पहुंचकर अग्निकांड की जानकारी ली और पीड़ितों को हिम्मत बंधाई। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि ग्राम दासोवाली में करीब 20 झोपड़ियों में आग लगी थी, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

गनीमत रही कि झोपड़ियों में फसे लोगो का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया, इस दौरान एक गाय और कुछ बकरियां व झोपड़ियों में रखा सामान जल गया। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि एक झोपड़ी में चूल्हे की चिंगारी से आग लगी। तेज हवा चलने के कारण आग पूरी बस्ती की झोपड़ियों में फैल गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।