हरिद्वार में लिव-इन में रह रही युवती को मारी गोली, एम्स ऋषिकेश रेफर
हरिद्वार के मायापुर की वाल्मीकि बस्ती में लिव-इन में रह रही एक युवती को गोली मार दी गई।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। मायापुर क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती में लिव-इन में रह रही एक युवती को गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि हमलावर युवती के पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे थे।
गोली चलाने के दौरान युवती सामने आ गई और गोली उसे लग गई। घायल युवती का उपचार एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, केशर नाम की युवती हरिद्वार के खन्नानगर स्थित एक जिम में रिसेप्शनिस्ट का काम करती है। वह मायापुर की वाल्मीकि बस्ती में अंश नाम के युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी। पुलिस के अनुसार अंश के खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
शुक्रवार रात कुछ युवक अंश को निशाना बनाने के इरादे से उसके घर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने अंश पर गोली चलाई, इसी दौरान केशर बीच में आ गई और गोली उसे लग गई। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
