विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार रोजगार मेले में युवाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, 9 को मिला जॉब का ऑफर

Published: Thu, 01 Oct 2026 05:21 AM (IST)

जगजीतपुर स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित लघु रोजगार मेले में 96 युवाओं ने भाग लिया। सिडकुल क्षेत्र की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. जगजीतपुर में जिला सेवायोजन कार्यालय ने लघु रोजगार मेला आयोजित किया।

  2. सिडकुल क्षेत्र की छह कंपनियों ने मेले में भाग लिया।

  3. कुल 96 युवाओं में से 9 को नौकरी का ऑफर मिला।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। जगजीतपुर स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में लघु रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें सिडकुल क्षेत्र की छह कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश रयाल ने बताया कि रोजगार मेले में करीब 96 युवाओं ने प्रतिभाग किया।

कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर 38 को शार्टलिस्ट किया। नौ युवाओं का अंतिम रूप से चयन हुआ। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेलों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इससे युवाओं को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रतिष्ठानों में रोजगार के लिए आवेदन व साक्षात्कार का अवसर मिलता है।

यह भी पढ़ें- रुड़की ऑनर किलिंग: पकड़ में आया बहन और युवक का हत्यारा अमन, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, दो मुकदमे दर्ज