Move to Jagran APP

हरिद्वार: देर रात दीवार फांद घर में घुसा शख्स, आंगन में सो रहे प्रधानाध्यापक को मारी गोली; हायर सेंटर रेफर

खेलपुर गांव में घर के आंगन में सो रहे जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक को एक बदमाश ने गोली मार दी। पेट में गोली लगने से प्रधानाध्यापक घायल हो गए। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामला रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 08:48 PM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 08:48 PM (IST)
हरिद्वार: देर रात दीवार फांद घर में घुसा शख्स, आंगन में सो रहे प्रधानाध्यापक को मारी गोली; हायर सेंटर रेफर
हरिद्वार: देर रात दीवार फांद घर में घुसा शख्स, आंगन में सो रहे प्रधानाध्यापक को मारी गोली।

संवाद सूत्र, भगवानपुर। हरिद्वार जिले के खेलपुर गांव में घर के आंगन में सो रहे जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक को एक बदमाश ने गोली मार दी। पेट में गोली लगने से प्रधानाध्यापक घायल हो गए। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामला रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

भगवानपुर थाना क्षेत्र के खेलपुर गांव निवासी इसरार (50) रुड़की स्थित एक जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक हैं। रविवार रात को प्रधानाध्यापक घर के आंगन में मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। देर रात करीब एक बजे अज्ञात व्यक्ति दीवार फांदकर मकान के अंदर दाखिल हुआ। आरोपित ने मच्छरदानी को जैसे ही हाथ से ऊपर उठाया तो प्रधानाध्यापक की नींद खुल गई। प्रधानाध्यापक ने आरोपित का हाथ पकड़ लिया। इसी बीच आरोपित ने उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपित फरार हो गया। प्रधानाध्यापक के चिल्लाने की आवाज सुनकर आनन-फानन में स्वजन मौके पर पहुंचे। प्रधानाध्यापक को लहुलुहान हालात में रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें ऋषिकेश के एम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि स्वजन ने भी गोली चलने की आवाज नहीं सुनी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। मामला रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मामले में थाने के एक उप निरीक्षक ने एम्स अस्पताल में जाकर घायल से मामले की जानकारी ली है। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने पुलिस का बताया कि इस मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटना के हर पहलू की जांच पड़ताल कर रही है।

सिविल अस्पताल से सुबह पांच बजे मिली जानकारी

रविवार देर रात प्रधानाध्यापक को गोली मारने की सूचना पुलिस को सुबह करीब साढ़े पांच बजे मिली। घायल को स्वजन सिविल अस्पताल रुड़की ले गए थे। घायल के रेफर होने के बाद सिविल अस्पताल प्रबंधन की तरफ से सुबह साढ़े पांच बजे भगवानपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और गांव में जाकर जांच पड़ताल की।

यह भी पढ़ें- मसूरी में रेल कर्मी के घर आधी रात शरारती तत्वों ने फेंके पत्थर, मामले की जांच शुरू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.