विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Crime : हरिद्वार में कूड़ा बीनने का काम कर रही थी आतंकी की पत्‍नी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
Published: Sat, 29 Oct 2022 12:25 PM (IST)Updated: Sat, 29 Oct 2022 01:59 PM (IST)

Haridwar Crime रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में रह रही एक बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जो ...और पढ़ें

Haridwar Crime : पुलिस ने तीन बच्चों सहित आतंकी की पत्‍नी को गिरफ्तार कर लिया।
Haridwar Crime : पुलिस ने तीन बच्चों सहित आतंकी की पत्‍नी को गिरफ्तार कर लिया।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार : Haridwar Crime : पासपोर्ट और वीजा के बगैर अवैध रूप से अपने तीन बच्चों के साथ रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में रह रही एक बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

यह महिला पिछले दिनों यूपी एटीएस की टीम द्वारा हरिद्वार से गिरफ्तार आतंकी अली नूर की पत्‍नी है। उक्‍त महिला हरिद्वार में कूड़ा बीनने का कार्य कर रही थी। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला और बच्चों को कोर्ट में पेश किया गया है।

कई बार बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार हो चुके

पहले भी हरिद्वार के पिरान कलियर में कई बार बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार हो चुके हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस और एलआईयू की टीम उन्हें सीमा पार छोड़कर आती है। कुछ बांग्लादेशी नागरिक फिर से सीमा पार कर भारत पहुंच जाते हैं।

पूर्व में पिरान कलियर से पकड़े जा चुके हैं कई बांग्लादेशी नागरिक

ताजा मामला रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में सामने आया है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि एलआईयू को रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर गांव में एक बांग्लादेशी महिला के अवैध रूप से रहने की सूचना मिली थी।

जांच की गई तो पता चला कि उक्‍त महिला आतंकी अलीनूर की पत्‍नी है, जिसे पिछले दिनों उत्‍तर प्रदेश एटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें - Haridwar News: आतंकी मुदस्सिर के संपर्क में रहने वालों पर नजर, UP ATS ने आठ आतंकवादियों को किया है गिरफ्तार

पुलिस ने तीन बच्चों सहित महिला को गिरफ्तार कर लिया

छानबीन करने के बाद पुलिस ने महिला के तीन बच्चों सहित महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में महिला ने अपना नाम रहीमा पत्नी अली नूर उर्फ जावाद निवासी ग्राम हिरन थाना कोटालियारा जिला गोपालगंज बांग्लादेश बताया है।

वह यहां कूड़ा बीनने का काम कर रही थी। महिला के खिलाफ विदेशी अधिनियम व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला और उसके बच्चों को कोर्ट में पेश किया गया है।

उत्तर प्रदेश एटीएस ने अलीनूर को नेपाल बार्डर से किया था गिरफ्तार

पिछले दिनों उत्तर प्रदेश की एटीएस ने आतंकी संगठन अलकायदा इंडियन सब काटिंनेंट तथा सहयोगी जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश के आठ आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इन आतंकियों में एक आतंकी रुड़की अंतर्गत नगला इमरती गांव का रहने वाला था। इसका का नाम मुदस्सिर था।

यह भी पढ़ें - Terrorists In Haridwar : दो आतंकियों की गिरफ्तारी से हड़कंप, उत्‍तराखंड से पहले भी पकड़े जा चुके हैं कई आतंकी

आरोपित को बांग्लादेशी कामिल अलीनूर के साथ रूपेड़ी नेपाल बार्डर से उत्तर प्रदेश एटीएस ने गिरफ्तार किया था। मुदस्सिर आतंकी गतिविधियों में शामिल था। मुदस्सिर ने बांग्लादेशी कामिल अलीनूर एवं तल्हा को सलेमपुर (हरिद्वार) में शरण दी थी।