Move to Jagran APP

किसानों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त

संवाद सूत्र, लक्सर: भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री चौधरी कुशलपाल ¨सह ने कहा कि किस

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Aug 2018 06:25 PM (IST)Updated: Sun, 12 Aug 2018 06:25 PM (IST)
किसानों का उत्पीड़न 
नहीं होगा बर्दाश्त
किसानों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त

संवाद सूत्र, लक्सर: भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री चौधरी कुशलपाल ¨सह ने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। मिलों से बकाया भुगतान लेने के लिए किसानों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।

loksabha election banner

कस्बा में आयोजित भारतीय किसान संघ की बैठक में प्रदेश महामंत्री कुशलपाल ¨सह ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य समय पर मिलना आवश्यक है। यदि किसान खुशहाल नहीं होगा तो देश खुशहाल नहीं हो सकता। किसानों को बकाया गन्ना भुगतान के लिए संगठन कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ से 25 लाख से भी अधिक किसान जुड़े हैं। प्रदेश में किसान संघ के कार्यकर्ताओं की संख्या 25 हजार से अधिक है। बैठक में भारतीय किसान संघ की खानपुर इकाई का गठन किया गया। इसमें विनोद कुमार को संगठन की खानपुर ईकाई का अध्यक्ष, सतेन्द्र चौहान को उपाध्यक्ष, मेनपाल ¨सह को मंत्री, मोहित को सह मंत्री तथा विनोद सैनी, नेत्रपाल, अजमेर ¨सह, वेद कुमारी, पवन ¨स, ¨पकी चौधरी, संग्राम ¨सह, सत्यप्रकाश, अरुण कुमार, कनक ¨सह, कुशल कुमार, साहब ¨सह, विजयपाल ¨सह, सोनू, अरुण, वीरेंद्र को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। इस अवसर पर सत्यपाल राणा, गोरख ¨सह, विनोद कुमार, वचन ¨सह, विपिन, दीप ¨सह, बंगाल ¨सह, आदेश समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.