दीपोत्सव सुख-समृद्धि का पर्व : कौशिक
जागरण संवाददाता हरिद्वार मध्य हरिद्वार भाजपा मण्डल के कार्यकर्ताओं ने प्राचीन अवधूत मंडल में
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: मध्य हरिद्वार भाजपा मण्डल के कार्यकर्ताओं ने प्राचीन अवधूत मंडल में शनिवार को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने त्योहार की खुशियों को हर्षोल्लास व उत्साह के साथ साझा किया। इस मौके पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने हरिद्वार वासियों को दीपावली की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि दीपावली सुख-समृद्धि का पर्व है। इस दीपोत्सव को खुशियों के साथ बांटना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अन्नू कक्कड़ ने कहाकि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा भरपूर प्रयास कर रही है। देशभर में महिलाओं को उचित सम्मान मिलता चला आ रहा है। दीपावली पर्व खुशियों का पर्व है। इस पर्व को सादगी के साथ मनाना चाहिए। जिला महामंत्री विकास तिवारी व नरेश शर्मा ने सभी को दीपावली पर्व की बधाई दी। मंत्री प्रतिनिधि मुकेश कौशिक, भाजपा मंडल अध्यक्ष कामिनी सडाना ने कहाकि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। यहां कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पार्टी सफलता के मुकाम हासिल कर रही है। दीपावली मिलन समरोह में बच्चों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गयी। इस अवसर पर पार्षद सपना शर्मा, विकास विक्की, निशा नौटियाल, रूबी बेगम नेपाल सिंह, राजेन्द्र कटारिया, मोनिका सैनी, एडवोकेट राजकुमार, महेश उनियाल, विजय पाल, धनश्याम, रविन्द्र सिंह, श्याममल दबोडिया सुमित भार्गव, अनील कुमार, विनोद खडाना विमलेश आदि प्रमुख से रूप से मौजूद रहे।