गुरुकुल कांगड़ी विवि ने तैयार किया सेनिटाइजर
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के वनस्पति और सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग के वरिष्ठ और युवा वैज्ञानिकों ने सेनिटाइजर का निर्माण किया है।
हरिद्वार : गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के वनस्पति और सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग के वरिष्ठ और युवा वैज्ञानिकों ने सेनिटाइजर का निर्माण किया है। विवि के कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री ने इसका उद्घाटन करते कहा कि विवि के वैज्ञानिक अपनी प्रतिभा को विवि का आर्थिक संसाधन बनाए। इस मौके पर विवि के सभी विभागों में सेनिटाइजर स्प्रे वितरित किया गया। कुलसचिव प्रो. दिनेशचंद्र भट्ट ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मापदंडों के आधार पर प्रो. आरसी दुबे के नेतृत्व में इस सेनिटाइजर का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर जीव विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. नवनीत कुमार, प्रो डीएस मलिक, डॉ. विपिन विश्नोई, डॉ. संदीप, डॉ. हरीश कुमार, डॉ. दिलीत कुशवाहा, डॉ. विपिन शर्मा, चंद्रप्रकाश और विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। (जासं)