Move to Jagran APP

आर्य समाज शाखा ने गुरुकुल कांगड़ी विवि को एंबुलेंस भेंट की

गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय को आर्य समाज शाखा गुरुकुल कांगड़ी ने एंबुलेंस भेंट की जिसका लोकार्पण विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रूपकिशोर शास्त्री आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली के महामंत्री विनय आर्य व आर्य प्रतिनिधि पंजाब के महामंत्री प्रेम भारद्वाज ने संयुक्त रूप से किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 06:21 PM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 06:21 PM (IST)
आर्य समाज शाखा ने गुरुकुल कांगड़ी विवि को एंबुलेंस भेंट की
आर्य समाज शाखा ने गुरुकुल कांगड़ी विवि को एंबुलेंस भेंट की

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय को आर्य समाज शाखा गुरुकुल कांगड़ी ने एंबुलेंस भेंट की, जिसका लोकार्पण विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रूपकिशोर शास्त्री, आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली के महामंत्री विनय आर्य व आर्य प्रतिनिधि पंजाब के महामंत्री प्रेम भारद्वाज ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रूपकिशोर शास्त्री ने कहाकि गुरुकुल कांगड़ी आर्यों की तपस्थली है। आर्य समाज का मूल समाज सेवा रहा है, जिस दिशा में विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ समाज के अन्य क्षेत्रों में भी अपना योगदान दे रहा है। इसी दिशा में पहल करते हुए आर्य समाज शाखा गुरुकुल कांगड़ी ने समाज सेवा के क्षेत्र में एंबुलेंस उपलब्ध कराई है।

prime article banner

आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली के महामंत्री विनय आर्य ने कहाकि सेवा कार्य आर्य समाज की पहचान रहा है। आर्य समाज की सामाजिक गतिविधियों को विश्वविद्यालय के छात्रों को अवगत कराने के लिए विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा व्यवस्था किए जाने के प्रयास किए की आवश्यकता है, जिससे कि देश की भावी पीढ़ी आर्य समाज के गौरवशाली इतिहास व इसके द्वारा समाज में किए गए योगदान से अवगत हो। आर्य प्रतिनिधि पंजाब के महामंत्री प्रेम भारद्वाज ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय आर्य जनों के लिए तीर्थ स्थली है। वित्त समिति के सदस्य कीर्ति शर्मा ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय स्वामी श्रद्धानंद स्थापित तपस्थली है। कार्यक्रम का संचालन गुरुकुल कांगड़ी आर्य समाज शाखा के अध्यक्ष प्रो. सत्यदेव निगमालंकार ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव डा. सुनील कुमार, आर्य समाज शाखा गुरुकुल कांगड़ी के कोषाध्यक्ष अमित धीमान, प्रो. मनुदेव बंधु, प्रो. विनय आर्य, प्रो. सत्येंद्र राजपूत, डा. श्वेतांक आर्य, प्रो. धर्मेंद्र शास्त्री, प्रो. राकेश कुमार, दीपक आनंद, डा. पंकज कौशिक, हेमंत सिंह नेगी, कुलभूषण शर्मा सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी व छात्र उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.