विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनना शुरू, हरिद्वार में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया इसका शुभारंभ

Published: Mon, 30 Mar 2026 03:50 PM (IST)

हरिद्वार में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने चारधाम यात्रा के लिए व्यावसायिक वाहनों हेतु ग्रीन कार्ड प्रणाली का शुभारंभ किया।

हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित एआरटीओ कार्यालय में चारधाम यात्रा के लिए व्यावसायिक यात्री वाहनों के ग्रीन कार्ड प्रणाली का शुभारंभ करते परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा।

हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित एआरटीओ कार्यालय में चारधाम यात्रा के लिए व्यावसायिक यात्री वाहनों के ग्रीन कार्ड प्रणाली का शुभारंभ करते परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। चारधाम यात्रा के लिए व्यावसायिक यात्री वाहनों के ग्रीन कार्ड प्रणाली की शुभारंभ एआरटीओ कार्यालय रोशनाबाद में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया।

ग्रीन कार्ड के तहत यात्रा में शामिल सभी वाहनों की तकनीकी फिटनेस और सुरक्षा की जांच अनिवार्य होगी। आपात स्थिति में वाहन से जुड़ी पूरी जानकारी तुरंत उपलब्ध हो सकेगी।

वाहन स्वामी विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर शुल्क जमा करेंगे, इसके बाद नजदीकी परिवहन कार्यालय में निरीक्षण के बाद ग्रीन कार्ड जारी किया जाएगा।

Green Card start

इस व्यवस्था से यात्रा अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और व्यवस्थित बनेगी। ऑनलाइन प्रणाली को लागू करने में एनआईसी उत्तराखंड के वरिष्ठ निदेशक (आईटी) हिमांशु कुमार और संयुक्त निदेशक (आईटी) रमन पुंडीर के प्रयासों की सराहना की गई।

Chardham Yatra Green Card

कार्यक्रम में अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह, संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव मेहरा, उप परिवहन आयुक्त सुनील शर्मा और शैलेश तिवारी, आरटीओ (प्रवर्तन) देहरादून डॉ. अनीता चमोला मौजूद रहीं।

आरटीओ (प्रशासन) देहरादून मंडल संदीप सैनी, एआरटीओ निखिल शर्मा, नेहा झा, जितेंद्र चंद और कृष्ण पलारिया आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा के लिए आज से बनेंगे कॉमर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड, परिवहन विभाग ने पूरी की तैयारी

यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा के लिए 30 मार्च से हरिद्वार में बनेंगे Green Card, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा करेंगे शुभारंभ