-निजाम बदलते ही बदलने लगा नजारा
जागरण संवाददाता, हरिद्वार : शहर की सरकार बदलने पर अब धीरे-धीरे नगर निगम का नजारा बदलने
जागरण संवाददाता, हरिद्वार : शहर की सरकार बदलने पर अब धीरे-धीरे नगर निगम का नजारा बदलने लगा है। परिसर में खाली पड़ी जमीन पर दो जगह उसकी बाउंड्री कराकर मिनी पार्क के रूप में विकसित कर सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। साथ ही अस्थाई पार्किग की व्यवस्था की गई है। हालांकि अभी भी काफी कुछ बदलने के लिए निगम प्रशासन को मशक्कत करने की याद दिला रहा है।
नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की अनीता शर्मा ने जीत हासिल कर पहली महिला महापौर बनने का गौरव हासिल किया। निगम की सरकार बदली तो समय के साथ अब धीरे धीरे परिसर का नजारा भी बदलने लगा है। परिसर में खाली जमीन पर दो मिनी पार्क को विकसित किया जा रहा है। पहले जहां कोई भी दोपहिया और चोपहिया वाहन चालक नगर आयुक्त व अन्य अधिकारियों के कार्यालय के बाहर तक पार्किग कर देते थे। परिसर में वाहन अस्थाई वाहन पार्किग बना दिया गया है। अंदर वाले गेट के बाहर ही बाहरी वाहनों को रोका जा रहा है। कार्यालय परिसर में केवल कर्मचारियों के दोपहिया वाहन जिसे एक तरफ खड़ा करने का स्थान निर्धारित कर दिया गया है। नगर आयुक्त या सहायक नगर आयुक्त आदि के वाहन ही उनके कार्यालय के सामने खड़े हो रहे हैं। इससे कर्मचारियों को भी सहूलियत होने लगी है। अभी भी मुंह चिढ़ा रहे आवारा पशु व मुख्य गेट का नजारा
शहर की नई सरकार ने निगम का नजारा बदलने की कवायद जारी तो रखी है। मगर अभी भी कई सूरतेहाल बदलना बाकी है। परिसर में अभी भी सुअर और अन्य आवारा पशु हर समय विचरण करते दिख रहे हैं। निगम परिसर से लेकर शहर के वार्डों में व्यवस्था सुधारने की कवायद की जा रही है। परिसर में सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। निश्शुल्क पार्किग की व्यवस्था कराई गई है। अधिकारियों से भी इसमें पूरा सहयोग करने को कहा जा रहा है। सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाने में अधिकारियों की मनमानी पर लगाम लगाएंगे। अनीता शर्मा, महापौर, नगर निगम