कन्या पूजन कर दान की सोने की बालियां
हरिद्वार रामनवमी पर्व पर श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविद्रपुरी ने कनखल सती
हरिद्वार: रामनवमी पर्व पर श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविद्रपुरी ने कनखल सती घाट पर गंगा किनारे नौ कन्याओं का पूजन किया। इन कन्याओं को सोने की बालियां और चांदी की पायजेब का दान भी किया गया। कनखल सती घाट पर गंगा किनारे कन्याओं का पूजन करने से पहले मां गंगा का पूजन किया गया। इसके बाद विधि विधान से पूजन कर कन्याओं को भोजन कराते हुए फल दक्षिणा आदि दी गई। श्रीमहंत रविद्र पुरी ने सभी कन्याओं को सोने की बालियां और चांदी की पायजेब का दान किया। श्रद्धालुओं को कन्या पूजन का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि कन्या देवी का स्वरूप होती हैं। कन्या पूजन करने से देवी खुश होती हैं और उनकी कृपा भक्तों पर बरसती है। कन्या पूजन में मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के सदस्य प्रदीप शर्मा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। (जासं)